
सरायपाली@काकाखबरीलाल। स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ठ विद्यालय सरायपाली में रॉकेट और उपग्रहों की गति पर आधारित सेमिनार का आयोजन उत्साही विद्यार्थियों ने अपने मार्गदर्शक व्याख्याता प्रदीप नारायण सेठ के कुशल पथ प्रदर्शन में किया जिसमें विद्यार्थियों ने पावर पाइंट प्रजेंटेशन (पीपीटी) और डिजीटल स्मार्ट बोर्ड का उपयोग बखूबी किया. सेमिनार में ग्यारहवीं विज्ञान संकाय की छात्रा चांदनी साहू ने सेटेलाइट की गति टॉपिक को लेकर अपनी प्रस्तुति दी वहीं छात्र स्वप्निल ने रॉकेट के संदर्भ में अपना प्रस्तुतिकरण दिया. सहपाठी विद्यार्थियों ने इस अवसर का लाभ लिया और सेमिनार क्यों? कैसे? के बारे में उपजने वाले सवालों से राहत की सांस ली साथ ही सेमिनार से होने वाले फायदों को जाना. इस अवसर पर संस्था प्रमुख सेजेस प्राचार्य पी.के. ग्वाल ने सेमिनार में शामिल होकर बच्चों को एक नई तालीम दी और उनका खूब उत्साहवर्धन किया, शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों के शैक्षिक- तकनीकी ज्ञान संवर्धन हेतु डिजीटल उपकरणों के सफल सदुपयोग को देखकर संतुष्टी व्यक्त किया और इसकी निरंतरता बनाए रखने पर जोर दिया. व्याख्याता पी.एन.सेठ ने बताया कि विद्यार्थियों को डिजिटल उपकरणों के माध्यम से एक नया आयाम प्राप्त करने प्रेरित किया जा रहा है. विद्यार्थियों की जिज्ञासा के अनुरूप उत्सुकता को बरकरार रखकर ज्ञान के विस्तार हेतु यह सेमिनार महत्वपूर्ण रहा. क्रिएटीव शिक्षक एवं मीडिया प्रभारी यशवंत चौधरी ने बताया कि नए परिदृश्य के आगमन के साथ मनुष्य की अपनी मांगों,अपनी विभिन्न जरूरतों को शीघ्र पूरा करने के लिए तेज गति चाहता है. इसी चाहत के मद्देनजर ही पहला सेमिनार गति आधारित रखा गया.यह एक अनूठा सेमिनार रहा जो विद्यार्थियों को अंदर से झकझोरने में कामयाबी हासिल किया.सफल सेमिनार हेतु बीईओ सरायपाली एवं नोडल अधिकारी सेजेस प्रकाशचंद्र मांझी,पालक समिति अध्यक्ष श्री कमल पटेल,उपाध्यक्ष श्री कमल किशोर अग्रवाल,उपाध्यक्ष श्री अविनाश सागर, उपाध्यक्ष डॉ आशीष दास एवं पालक सदस्यगण ,व्याख्याता श्री महेश कुमार नायक,श्रीमती लता साहू,श्रीमती मीना एस. प्रकाश,श्री जलंधर वर्गे,श्री नरेश पटेल,श्री सुब्रत प्रधान,श्री प्रवीण तिवारी, श्री दिनेश कुमार कर,श्री मनोज पटेल, श्रीमती रेखा पुरोहित,श्रीमती उमा नायक,श्री हरीश चौधरी, सुश्री ज्योति सलूजा,पीटीआई श्रीमती मंजिला चौधरी, अतिथि व्याख्याता श्री नोहर तांडी,वरिष्ठ शिक्षक श्री श्याम सुंदर दास,श्री विनोद कुमार चौधरी,श्री रूपसिंह यादव,श्रीमती रश्मि राजा,श्री गजानंद प्रधान, विशिकेशन नैरोजी, प्रभारी प्रधान पाठक श्री नेतराम पटेल सहा.शिक्षक श्री एल.बी.पात्रो,सुश्री आशा शर्मा,श्री धनपत सिदार,श्रीमती भारती सिदार ,श्री शोभाराम भोई, प्रयोगशाला सहायक श्री गुलाब चौहान,श्रीमती हिमाद्रि प्रधान,श्रीमती नेहा दास साहू ,कंप्युटर शिक्षक श्री अक्षय कुमार भोई ,सहायक ग्रेड -2 श्री रोहित मुन्ना,सहायक ग्रेड-3 श्रीमती सविता सिदार,श्रीमती गीति बरिहा,श्रीमती गोमती बरिहा,श्री घसियाराम चौहान, श्री केशव चौहान,श्रीमती अंजनी मुन्ना, श्रीमती वेदमोती आदि ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है.

























