छत्तीसगढ़

कुओं से मिले शव

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पाटन ब्लॉक स्थित खम्हरिया गांव में दो अलग-अलग कुओं से एक महिला और एक बच्चे के सड़े-गले शव मिले हैं। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। यह मामला अमलेश्वर थाना क्षेत्र का है।घटना की जानकारी मिलते ही एसपी विजय अग्रवाल, एएसपी सुखनंदन राठौर, एसडीओपी अनूप लकड़ा, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। दोनों शवों को कुओं से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है।
दो स्थानों पर मिले शव
ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह एक किसान अपने कूलर में पानी भरने के लिए बाल्टी से कुएं से पानी निकाल रहा था। इस दौरान तेज दुर्गंध आने पर उसने कुएं में झांककर देखा, जहां उसे शव नजर आया। जिसके बाद इसकी सूचना अमलेश्वर थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कुएं से शव को बाहर निकलवाया। लेकिन इसके बाद भी क्षेत्र में बदबू आ रही थी। जिसके बाद घटनास्थल से करीब 20 मीटर दूर दूसरे कुएं की जांच की गई। वहां से एक शव बरामद हुआ।

दो अलग-अलग स्थानों से मिले शव
पहला शव: खम्हरिया निवासी भगवान दास की बाड़ी स्थित कुएं से 30 वर्षीय अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ। शव साड़ी और चुनरी में लपेटकर, पत्थर व मिट्टी से बांधकर कुएं में फेंका गया था।
दूसरा शव: राधेश्याम गायकवाड़ की बाड़ी स्थित कुएं से 10 वर्षीय अज्ञात बच्चे का शव मिला है।
दोनों शवों की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये करीब चार दिन पुराने हो सकते हैं। शवों के हाथ-पैर बंधे हुए थे।
इस खौफनाक हत्याकांड पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है। वहीं पुलिस आसपास के इलाकों में गुमशुदगी के मामलों को खंगाल रही है और ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही फोरेंसिक टीम ने मौके से जरूरी सबूत एकत्र किए हैं और डॉग स्क्वॉड की मदद से आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!