पटेवा: शादी समारोह में शामिल होने जा रहे कार को मारी ठोकर हुई क्षतिग्रस्त

सिद्धार्थ हिवाडे ने पटेवा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह इंदिरा नगरी खजुरीकला भोपाल म.प्र. का निवासी है बीएचईएल कंपनी में आर्टिजन ग्रेड 01 के पद पर कार्यरत है कि दिनांक 30/04/2022 के रात्रि 08-00 बजे अपने दोस्त अमित तिवारी, पवन विश्वकर्मा एवं गणेश कुजुर सभी निवासी भोपाल म.प्र. के साथ अमित तिवारी के वाहन कार टाटा टियागो क्रमांक MP 04 EB 8019 से एनएच 53 रोड होते राउरकेला उडिसा शादी कार्यक्रम में सम्मिलित होने जा रहे थे वाहन कार को स्वयं चला रहा था। कि दिनांक01/05/2022 के सुबह करीबन 08-30 बजे एनएच 53 मेन रोड गुरूद्वारा के पहले मिडिल स्कूल के सामने पहुंचे थे कि पीछे से आ रही टाटा वाहन क्रमांकCG 08 AG 4537 के चालक द्वारा अपने वाहन को काफी तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर ओवरटेक करने के चक्कर मेरी कार टाटा टियागो क्रमांक MP 04 EB 8019 को पीछे साईड को ठोकर मार दिया जिससे कार अनियंत्रित होकर टाटा वाहन के सामने मेरी कार आ जाने से ड्रायवर साईड का दोनो गेट के पास तथा कार का सामने का हिस्सा एवं को ड्रायवर का चक्का क्षतिग्रस्त हो गया है। हम चारो बाल बाल बचे, किसी प्रकार का कोई चोट नही लगा है। घटना के बाद ठोकर मारकर एक्सीडेंट करने वाला टाटा वाहन क्रमांक CG 08 AG 4537 का ड्रायवर अपने वाहन को लेकर घटना स्थल से भाग गया। पुलिस ने 279-IPC के तहत मामला दर्ज विवेचना में लिया है.

























