बागबाहरा:कपड़ा दुकान के पास खड़े बाईक हुआ पार

बागबाहरा। आरक्षी केद्र अंतर्गत मोटर साइकिल चोरी का मामला सामने आया है।पराग अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि वह वार्ड नं 07 मेन रोड बागबाहरा थाना बागबाहरा जिला महासमुंद छ0ग0 का रहने वाला है ,कपड़ा दूकान का संचालन करता है। कपड़ा दूकान घर से लगा हुआ है। प्रतिदिन की तरह दिनांक 20/08/2025 के रात्रि करीब 09.00 बजे दूकान बंद करने पश्चात अपने टीवीएस स्पोर्ट मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GT 5988 को दूकान के बाहर खड़ा कर अपने घर चला गया था ,अगले दिन दिनांक 21/08/2025 के सुबह 08.00बजे दूकान आकर देखा तो दूकान के बाहर खड़ी मोटर सायकल टीवीएस स्पोर्ट क्रमांक CG 06 GT 5988 वहां पर नही था जिसे आसपास खोजबीन किया नही मिला , मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GT 5988 जिसका चेचिस नंबर MD625CK25L1L04300 इंजन नंबर AK2LL1502472 कीमती 50000 रूपये को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया है। पुलिस ने 303(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।



















