सलिहा: घर के पेटी के अंदर रखे नगदी रकम पार

सलिहा (काकाखबरीलाल). आरक्षी केंद्र में शेख सलीम ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम सलिहा सडकपारा मे रहता हैं । कक्षा 2रीं तक पढा हैं । चुडी बेचने का कार्य करता हैं । दिनांक 28.02.23 को 9.00 बजे सुबह घर के दरवाजा बंद कर वह और उनके फुफु जुमनी बी मोटरसायकल से अपने भाई के घर ग्राम भटगांव गया था। रात्रि में वह अपने भाई के घर रूका था। दिनांक 01.03.23 को 12.00 बजे दिन को वह अपने घर आया देखा की घर का दरवाजा का ताला टुटा हुआ था। दरवाजा खोलकर घर के अंदर गया तो टीन के पेटी का भी ताला टुटा हुआ था। पेटी को खोलकर देखा तो उसमे रखे 35000 रूपया जिसमें 500 रू. का 32 नोट 16000 रू., 200रू. का 20 नोट 4000रू. एवं 50 रू. का 300 नोट 15000 रू. कुल जुमला 35000 रूपये को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर का दरवाजा तोडकर घर के पेटी के अंदर रखे 35000 रूपया को पेटी का ताला तोडकर चोरी कर ले गया है। जिसका वह अपने घर मे पता तलाश किया नही मिला चोरी होने की घटना के संबंध में अपनी फुफु दीदी जुमनी बी, घनश्याम साहू, मनहरण साहू को बताया हैं । पुलिस ने 380-IPC, 457-IPC के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है.

























