छत्तीसगढ़

9 साल का बच्चा झुलसा, फ्री फायर खेलते वक्त हुआ हादसा गंभीर रूप से घायल

छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में गेम खेलने के दौरान मोबाइल ब्लास्ट हो गया। इस ब्लास्ट में 9 साल का बच्चा बुरी तरह झुलस गया है। हादसे के वक्त बच्चा मोबाइल में फ्री फायर गेम खेल रहा था। घटना के बाद बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। मामला नवागढ़ थाना क्षेत्र के गोधना गांव का है।

जानकारी के मुताबिक, गोधना निवासी शिवशंकर कुर्रे(07) पिता मोहन कुर्रे मोबाइल में गेम खेलने के शौखीन है। वह रोज मोबाइल में गेम खेलता था। रविवार सुबह भी वह अपने फोन में गेम खेल रहा था। इसी दौरान फोन ब्लास्ट हो गया। फोन ब्लास्ट में बच्चा तरह झुलस गया। ब्लास्ट के आवाज सुनकर उसके परिजन मौके पर पहुंचे तो देखा कि शिवशंकर कुर्रे घायल अवस्था में पड़ा हुआ है।परिजनों ने बताया कि ब्लास्ट में शिवशंकर कुर्रे के सीने में गहरी चोट आई है। हादसे के बाद परिजन उसे नवागढ़ के अस्पताल में लेकर गए। जहां उसका इलाज किया जरा है। डॉक्टरों ने बताया कि शिवशंकर की हालत अभी स्थिर है। शिवशंकर के परिजनों ने बताया कि फोन सैमसंग कंपनी का था। घटना में फोन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। वहीं शिवशंकर ने बताया कि वह रोज 2 घंटे गेम खेलता था। फिलहाल शिवशंकर का इलाज किया जा रहा है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!