खल्लारी: गड्डा खोदने पर विवाद मामला दर्ज

श्रीमती तरूणा सेन ने आरक्षीकेंद्र में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 11/04/2022 को मेरा पड़ोसी झल्लु साहू द्वारा मेरे घर के पीछे लगे बाड़ी में मेरे जमीन की ओर कालम का गड्डा खोद रहा था जिसको मेरे द्वारा मना करने पर मै तो गड्डा खोदुंगा कहकर मां बहन की गंदी गंदी गाली देने लगा तो मै उसे गंदी गंदी गाली गलौच करने से मना की फिर भी झल्लु साहू गाली गुप्तार कर रहा था। तब मै झल्लु साहू को बोली कि मेरे पति के आने के बाद बातचीत करके गड्डा खोद लेना तब भी वह मेरी बात को नही माना तब मै अपने घर के अंदर चली गई शाम को मेरे पति के आने पर उनको घटना के बारे मे बताई। दिनांक 12/04/2022 एवं 13/04/2022 को झल्लु साहू और उसका पिता विशाल साहू को गड्डा खोदने से मेरे पति के द्वारा मना करने पर भी नही मानें। दिनांक 15/04/2022 को सुबह 07/45 बजे पुन: झल्लु साहू अपने मिस्त्रीयों को लेकर गड्डा खोद रहा था तब मेरे पति द्वारा गड्डा खोदने से मना करने पर उन्हे भी मां बहन की गंदी गंदी गाली गुप्तार कर हाथ मे फावड़ा डण्डा लेकर मारपीट पर उतारू हो गया तथा जान से मारने की धमकी दिया है तथा विशाल साहू के द्वारा भी मेरे पति को गंदी गंदी गाली गाली देकर मारपीट पर उतारू हो गया था। झल्लु साहू एवं विशाल साहू द्वारा दिये गये गंदी गंदी गाली गुप्तार सुनने मे मुझे एवं मेरे पति को बुरा लगा है। घटना को मेरी लड़की कु0 मोनिका सेन और काम करने आये दो मिस्त्री उपस्थित थे जिनके द्वारा बीच बचाव किया गया . प्राथिया की शिकायत पर पुलिस ने 294-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है.























