महासुमंद
TV के सामने से नही हिल रहे लोग.. तो वहीं भंवरपुर क्षेत्र में रात से लाइट गुल होने से लोगों में छाई मायूसी..

काकाख़बरीलाल,महासमुंद। छत्तीसगढ़ में वोटों की गिनती शुरू हो गई है। शुरूवाती रूझान जानने के लिए लोग टीवी पर नजर जमाए हुए हैं। अन्य दिनों की अपेक्षा आज सड़कें भी सुनी हैं। लोग घर से नहीं निकल रहे हैं। जो लोग निकले हैं वे भी चौक-चौराहों और चाय की दुकान से लेकर पान ठेलों में सिर्फ सियासी चर्चा कर रहे हैं। पल-पल की खबर जानने लोगों में काफी उत्सुकता है। छत्तीसगढ़ में मुख्य मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी के बीच है।
रात से है लाइट गुल लोगों में छाई मायूसी
बसना विधानसभा के भंवरपुर क्षेत्र में लाइट नही होने से लोगों में मायूसी छाई हुई है, लोग चुनाव रुझान देखने के लिए मोबाइल का सहारा लेकर बैठे है। विद्युत विभाग से बात करने से पता चला कि अभी कुछ परेशानी आ गयी है जिसको बनाया जा रहा है जल्द ही लाइट शुरू हो जाएगा।
AD#1























