महासुमंद
तुमगांव:गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट मामला दर्ज

तुमगांव। आरक्षी केद्र अंतर्गत गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट का मामला दर्ज किया गया है।राजेन्द्र साहू ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम जेाबा का निवासी है। रोजी मजदूरी का काम करता है, कक्षा चौथी तक पढा लिखा है। दिनांक 30/03/2025के सुबह करीबन 8/30 बजे घर के सामने रखे पत्थर को हटाने गावं के दद्दू ध्रुवंशी को बोला तो दद्दू ध्रुवंशी एवं उसकी मां तारणी द्वारा पत्थर को नहीं हटायेंगे कहकर बुरी बुरी गाली गुप्तार कर हाथ मुक्का से मारपीट किये है एवं जान से मारने की धमकी दिये है। मारपीट करने से गला में चोट का निशान है। झगडा को पत्नि सुमित्रा साहू छुडाई है एवं घटना को गांव के साधु एवं शिवकुमार देखे सुने है । पुलिस ने115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(3)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
AD#1


























