बसना: गाली गलौज मारपीट मामला दर्ज


बसना@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत हाथ मुक्का व लात से मारपीट का मामला सामने आया है।भूपेन्द्र सतपथी ने पुलिस को बताया कि वह बसना में रहता है बीएससी तक पढाई किया है बेरोजगार है । शादी ग्राम बडेटेमरी निवासी नेहा देवता के साथ प्रेम विवाह आर्य समाज रायपुर में मई 2023 में हुई है। पत्नि नेहा द्वारा मानसिक रोगी है कहकर दिनांक 15.03.2025 के सुबह 11.00 बजे अपने घर ग्राम टेमरी चली गई है, जिस संबंध में बातचीत करने के लिये ग्राम बडेटेमरी बुलाये थे स्वयं व मां विनोदिनी सतपथी, पिता सुरेन्द्र सतपथी, बडी बहन आरती सतपथी के साथ ग्राम बडेटेमरी जाकर गेथल बारीक के घर के सामने गली में बैठकर नेहा के परिवार एवं ग्रामिणों के साथ बातचीत कर रहे थे उसी समय नेहा के बडे भाई 1. हेमसागर देवता 2. भोजराज देवता 3. दुर्गेश देवता 4. अखिलेख देवता द्वारा रात करीब 11.45 बजे हमारी लडकी को परेशान कर रहे हो कहकर गंदी गंदी गाली गुफ्तार कर जान से मार देंगे कहते हुये पिता सुरेन्द्र सतपथी के साथ हाथ मुक्का एवं लात से मारपीट करने लगे मारपीट को देख स्वयं, व मां विनोदिनी सातपथी एवं बडी बहन आरती सतपथी बीच बचाव करने गये तो सभी के साथ भी मारपीट किये। उसके बाद 112 को बुलाये थे। पुलिस ने115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।



























