महासमुंद: कार चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाते मारी ठोकर यूवक की मौत


महासमुंद । आरक्षी केद्र अंतर्गत कार चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाते यूवक को ठोकर मार दी जिससे यूवक की मौत हो गई जिस पर मामला दर्ज किया गया है।बद्रीप्रसाद जांगडे ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम घोडारी का रहने वाला है खेती किसानी का काम करता है दिनांक 15.03.25 को घर पर खाना खाकर बैठा था उसी समय रात्रि करीब 09.30 बजे मोबाईल पर पडोस का रहने वाला सुजित ओगरे फोन कर बताया कि तुम्हारा पुत्र राजकुमार जांगडे का राठी पेट्रोल पंप के सामने में एक्सीहडेंट हो गया है सूचना पाकर स्वयं और हेमलाल भारती के साथ तुरंत राठी पेट्रोल पंप के पास पहूंचा तो देखा कि पुत्र राजकुमार को डायल 112 वाहन में गांव का शिव निषाद एवं गैंदलाल बंजारे ईलाज के लिये शासकीय अस्पचताल महासमुंद में लेकर गये। सुजित ने बताया कि सफेद रंग का कार क्रमांक CG 07 AX 9310 का चालक द्वारा अपने कार को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर सामने से एक्सीडेंट करने पर राजकुमार को सिर, जबडा, आंख के पास चोंट लगा है बताया। जिसका ईलाज शासकीय अस्पताल महासमुंद में चल रहा था जिसे डाक्टर द्वारा ईलाज के पश्चात मृत घोषित कर दिया। पुत्र राजकुमार जांगडे का मृत्यु सफेद रंग का कार क्रमांक CG 07 AX 9310 का चालक द्वारा अपने कार को तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर सामने से एक्सींडेंट करने से हुआ है। पुलिस ने 106(1)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।




















