छत्तीसगढ़

सारंगढ़ बिलाईगढ़ : सैनिक स्कूल में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन 13 जनवरी तक

 

सैनिक स्कूल में कक्षा 6वी एवं 9वीं में प्रवेश हेतु अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा का आयोजन राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा किया जाएगा। प्रवेश परीक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन एनटीए की वेबसाईट एक्जाम डॉट एनटीए डॉट एसी डॉट इनhttps://exams.nta.ac.in 13 जनवरी 2025 को शाम 5 बजे तक भरे जाएंगे। कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु बालक एवं बालिका की आयु 31 मार्च 2025, की स्थिति में 10 से 12 वर्ष के बीच होनी चाहिए। कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु छात्र-छात्राओं की आयु 31 मार्च 2025 की स्थिति में 13 से 15 वर्ष के बीच होनी चाहिए। सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग, रक्षा, भूतपूर्व सर्विसमेन से सम्बंधित आवेदकों को 800 रुपए शुल्क देय होगा।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!