सरायपाली

सरायपाली:विमल का चयन बैंक अधिकारी के पद पर

सरायपाली @ काकाखबरीलाल। ग्राम बलौदा निवासी वरिष्ठ कांग्रेस नेता व गांड़ा समाज के सक्रिय सदस्य चंदन सोना के छोटे सुपुत्र विमल सोना का चयन बैंक अधिकारी के पद पर हुआ है। विगत दिनों बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस) के परिणाम घोषित हुए, जिसमें आरआरबी- पीओ और क्लर्क दोनों ही परीक्षाओं में विमल का चयन हुआ है। इसमें से विमल ने पीओ (ऑफिसर स्केल 1) के रूप में ज्वाइनिंग लेने का निर्णय लिया। विमल ने बताया कि स्कूली दिनों से ही उनका बैंक मैनेजर बनने का सपना था। बचपन से ही मेधावी रहे विमल ने अपनी स्कूली शिक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय सरायपाली से पूरी की। इसके पश्चात उन्होंने साइंस कॉलेज रायपुर से कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया। विमल वर्तमान में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय अभनपुर, रायपुर में सहायक शिक्षक (विज्ञान प्रयोगशाला) के पद पर कार्यरत हैं। वे अपनी सफलता का सम्पूर्ण श्रेय ईश्वर को व अपने बड़े पिताजी सेवानिवृत शिक्षक स्व. सानुर्जय सोना को देते हैं।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!