छत्तीसगढ़

नौकरी:भारतीय मानक ब्यूरो में 337 पदों पर निकली भर्ती

बीआईएस ने ग्रुप ए, ग्रुप बी और ग्रुप सी में कुल 337 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। ब्यूरो द्वारा जारी विज्ञापन (सं.02/2022) के अनुसार, ग्रुप सी में स्टेनोग्राफर, सीनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट, जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट, हॉर्टिकल्चर सुपरवाइजर, टेक्निकल असिस्टेंट (लैब), कारपेंटर, वेल्डर, प्लंबर, फिटर, टर्नर और इलेक्ट्रशियन के पदों पर भर्ती की जानी है। वहीं, ग्रुप बी पर्सनल असिस्टेंट, असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर और असिस्टेंट के पद हैं। ग्रुप ए पदों में असिस्टेंट डायरेक्टर और डायरेक्टर के पद हैं।पदों की संख्या : 337

महत्वपूर्ण तारीख

आवेदन की शुरुआती तारीख : 19 अप्रैल 2022

आवेदन की आखिरी तारीख : 9 मई 2022

आवेदन प्रक्रिया

बीआईएस द्वारा विज्ञापित ग्रुप ए, ग्रुप बी और ग्रुप सी पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार भारतीय मानक ब्यूरो की ऑफिशियल वेबसाइट, bis.gov.in पर उपलब्ध कराए जाने वाले ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।

बीआईएस द्वारा आवेदन प्रक्रिया 19 अप्रैल को शुरू करने के साथ ही पूरा नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। जिसके माध्यम से उम्मीदवार योग्यता के साथ-साथ चयन प्रक्रिया और अन्य डिटेल्स देख सकेंगे।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!