महासमुंद

संयुक्त शिक्षक संघ जिला महासमुंद ने सांसद विधायकों को सौंपा ज्ञापन

महासमुंद(काकाखबरीलाल)। छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ के प्रांतीय आव्हान पर संयुक्त शिक्षक संघ के प्रांताध्यक्ष श्री केदार जैन,प्रांतीय सचिव व संभाग प्रभारी श्री रूपानंद पटेल जी, प्रांतीय उपाध्यक्ष नरोत्तम चौधरी के निर्देशानुसार जिला अध्यक्ष विजय कुमार धृतलहरे की अगुवाई में दिनांक 6-10- 2021 को महासमुंद लोकसभा के सांसद महोदय श्री चुन्नीलाल साहू जी एवं संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन एवं विधायक महासमुंद माननीय विनोद सेवन लाल चंद्राकर जी को सहायक शिक्षक एलबी के वेतन विसंगति को दूर करते हुए पूर्व शिक्षकीय सेवा/ शिक्षाकर्मी /संविदा/ शिक्षा गारंटी गुरुजी के प्रथम नियुक्ति तिथि से गणना करते हुए शिक्षक एलबी संवर्ग को क्रमोन्नत वेतनमान सहित शिक्षा विभाग के समस्त लाभ प्रदान करने हेतु ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला अध्यक्ष विजय कुमार धृतलहरे,प्रांतीय सचिव रूपानंद पटेल, प्रांतीय उपाध्यक्ष नरोत्तम चौधरी,विकासखंड अध्यक्ष बसना नीलांबर नायक, विकासखंड अध्यक्ष सरायपाली लव कुमार पटेल,ऋषि प्रधान,लोकेश पात्रो सुरेश नंद, शिवकुमार साहू,नंदकुमार साव,डीजेन्द्र कुर्रे हरिराम साव,मनोहर साहू सहित संघ के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!