बसना

घर से नगदी रकम एवं दो नग मोबाईल हैण्डसेट चोरी, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

बसना(काकाखबरीलाल)। भंवरपुर पुलिस चौकी में भंवरचुवां मधुबन निवासी जगजीवन राम पटेल ने आरोपी संदेही भंवरचुंवा गांव के एक नाबालिग लड़के पर नगदी रकम 54200 रूपये, एक नग जीयो कंपनी का मोबाईल हेण्डसेट पुरानी इस्तेमाली किमती 1000 रूपये, पुरानी इस्तेमाली, सेमसंग कंपनी का हेण्डसेट किमती 8000 रूपये कुल जुमला 63200 रूपये का शिकायत स्थानीय पुलिस चौकी भंवरपुर में प्रथम सूचना दर्ज कराया है।
शिकायतकर्ता जगजीवन राम पटेल के शिकायत अनुसार दिनांक 01 मार्च को बसना से नगदी रकम 54200 रूपये लेकर घर आया था शाम को घर मे खाना खाकर अपने पैंट के जेब में रखकर घर के शयन कक्ष के दिवाल के खुंटी में पैंट शर्ट को टांग दिया था एवं मोबाईल हैण्डसेट को चार्ज पर लगाया था जिसे दरमियानी रात को अज्ञात चोर घर के कमरे से दो नग मोबाईल एवं 54200 रूपये को चोरी कर ले गया है पता करने बाद इस संबंध में कल दिनांक 02.03.2021भंवरपुर चौकी में आवेदन प्रस्तुत किया है। आगे शिकायकर्ता में कहा कि मुझे संदेह है कि गांव का एक लड़का चोरी किया होगा जिसका रिपोर्ट करता हूं कार्यवाही किया जाए । पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपी के खिलाफ IPC 380 के तहत मामला दर्ज कर जांच जारी है।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!