पिथौरा : बच्चों की सुरक्षा कार्यशाला का हुआ आयोजन, सायबर अपराध सहिंत पुलिस समाधान एप्स की दी गयी जानकारी

नन्दकिशोर अग्रवाल, काकाख़बरीलाल@ पिथौरा। संस्था मितवा महिला कल्याण एव (CRY) के सहयोग से महासमुंद जिले के पिथौरा ब्लॉक के 13 ग्राम पंचायत में बच्चों की सुरक्षा एवं उच्च शिक्षा कार्य कर रही है और आज दिनांक 27/09/2024 पिथौरा के सांस्कृतिक भवन में बच्चों की सुरक्षा बच्चों की कार्यशाला का आयोजन रखा गया था जिसमें कानून विभाग से अभिव्यक्त श्री नरेश्वर पटेल सैलानी सर द्वार साइबर अपराध के बारे में बताया गया पुलिस समाधान एप्स के बारे में जानकारी दी गई। यूज़ एप्स में आप अपनी शिकायत कैसे दर्ज करा सकते हैं यहां सब बताएं हुए लड़कियों के ऊपर हो रहे अपराध के बारे में विस्तार से बताया गया और महिलाओं और बच्चों में लैंगिक उत्पीड़न तथा घरेलु हिंसा और घरेलु हिंसा के संरक्षण अधिनियम के बारे में बताया गया और साथ में ही पास्को एक्ट के बारे में भी जानकारी दी गई ।वीसी पीसी के माध्यम से बाल संरक्षण के लिए बाल मजदूर बाल विवाह और पलायन के विषय पर चर्चा किया गया साथ ही बच्चों के सुरक्षा के विषय पर कैसे के लोगों की सुरक्षा करें इन विषयों चर्चा की गई। जिसमें संस्था प्रमुख श्रीमती संतोषी वर्मा प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर राम प्रताप पुलस्त कम्युनिटी मोबिलाइज श्रीमती पिंकी ध्रुव, पूजा सिंह, नीरा ठाकुर ,कुमुद नंद गावे सेंटर इंचार्ज चित्रेश्वर निषाद ,नरेंद्र बंजारे व गांव के कम्युनिटी से CBOs vcpc सदस्य सरपंच सचिव आंगनवाड़ी कार्यकर्ता वी मितानिन शामिल रहे मितवा महिला एवं कल्याण सेवा समिति द्वारा यह कार्यक्रम रखा गया था।

























