सरायपाली
सरायपाली:युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन

सरायपाली (काकाखबरीलाल).जोन क्र .04 किसड़ी में जोन स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।
जिसमें जोन के अंतर्गत 9 हायर सेकेंडरी विद्यालयों के प्रतिभागियों को आमंत्रित किया गया था।जिसमें से बलोदा, भुथिया, तोरेसिंहा और किसड़ी के सहभागी छात्र छात्राओं ने संसद की कार्यवाही में अपनी अपनी भूमिकाओं का कुशलता पूर्वक निर्वहन करते हुए संसद की कार्यवाही का कुशल संपादन किया ।
जिसमें किसड़ी की टीम ने प्रथम
स्थान तथा भुथिया की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया ।
सभी प्रतिभागियों को जोन प्रभारी आर.भोई जी सहित समस्त प्राचार्य,व्याख्याताओं सहित प्रशिक्षण प्रभारी ने उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
AD#1
























