तेदुकोना: तु अपने मकान को मेरे जमीन तरफ बडाकर मकान बना रहा है कहकर मारपीट

तेदुकोना@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत जमीन सबंधी विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है।मोहन नायक ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम खेडीगांव का रहने वाला है राजमिस्त्री का काम करता है कक्षा 05 वीं तक पढा है अनुप बंजारा पारिवारिक बडे भैय्या लगता है दोनो का घर आपस में लगा हुआ है दोनो भाई जमीन संबंधी विवाद पूर्व से चल रहा है दिनांक 01/11/2025 को रात्रि करीबन 08/00 बजे अपने घर से निकलकर संतोष यादव चौरा के घर के पास बैठा था उसी समय अनुप बंजारा आया और बोला कि तु अपने मकान को मेरे जमीन तरफ बडाकर मकान बना रहा है बोलकर जबरन विवाद झगडा किया मना करने पर अनुप बंजारा द्वारा गंदी गंदी गाली गलौच कर आज तुझे पटक पटककर जान सहित मार दुंगा कहकर गला को पकडकर जमीन में गिरा दिया और हाथ मुक्का से पीठ पर मारपीट कर दाहिने कंधे के पास खरोच दिया बचाव बचाव चिल्लाने पर पत्नि कुन्ती बाई एवं भतीजा हरि कुमार नायक आये और बीच बचाव किये और घटना को देखे सुने है। पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
































