छत्तीसगढ़

सरकारी नौकरी:नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी की ओर से 67 पदों पर निकली भर्ती, 12 वीं पास से लेकर ग्रेजुएट होल्डर्स करें आवेदन

नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर और हेड कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके तहत 67 पदों पर भर्तियां होनी हैं। ऐसे में जो भी उम्मीदवार, इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट NIA nia.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वहीं इन पदों के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख रोजगार समाचार में विज्ञापन के प्रकाशन की तारीख से एक महीने के अंदर होगी।

नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के 43 पद और हेड कांस्टेबल के 24 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। उम्मीदवारों की पोस्टिंग दिल्ली, गुवाहाटी, मुंबई, हैदराबाद, लखनऊ, कोची, कोलकाता, रायपुर, जम्मू, चंडीगढ़, भोपाल, भुवनेश्वर, जयपुर, पटना, सहित कई शहरों में की जाएगी।

पदों की संख्या : 67

योग्यता

उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। वहीं हेड कांस्टेबल के पदों पर आवेदन करने वाले आवेदकों को 12वीं पास होना चाहिए।

ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवारों को जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ भरा हुआ आवेदन पत्र एसपी (प्रशासन), एनआईए मुख्यालय, सीजीओ कॉम्प्लेक्स के सामने, लोधी रोड, नई दिल्ली- 110003 को भेजना होगा। इसके साथ ही शिक्षा प्रमाण पत्र की फोटो कॉपी रबर स्टांप के साथ वेरिफाइड एड्रेस पर भेजी जानी चाहिए।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!