सरायपाली: यहां के ग्रामीणों ने की ट्रांसफार्मर की मांग

सरायपाली (काकाखबरीलाल).ग्राम पंचायत मोहदा के डीपापारा में विद्युत समस्या को लेकर मोहल्ले वासियों के द्वारा मुख्य अभियंता विद्युत विभाग सरायपाली को आवेदन देकर नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की गई है। डीपापारा के मोहल्लेवासियों देवनाथ पटेल, डोलामणी निषाद, सुमंत साहू, नरेन्द्र, अंजली, गोविंदो पटेल, विरेन्द्र श्रीवास, निराकार पटेल, योगेश राणा, श्यामसुंदर, कलपराम आदि ने मुख्य अभियंता को दिये आवेदन में उल्लेख किया है कि ग्राम पंचायत मोहदा के डीपापारा का विस्तार हो रहा है। दो मोहल्ले को एक 63 केवीए के ट्रांसफार्मर से विद्युत आपूर्ति की जा रही है, जो बार-बार खराब होता रहता है। इसके कारण डीपापारा के घरों में पर्याप्त विद्युत आपूर्ति नहीं हो पा रही है। अतः उक्त समस्या को देखते हुए मोहल्ले वासियों के द्वारा डीपापारा के लिए एक नया ट्रांसफार्मर स्वीकृत करने की मांग की गई है।

























