छत्तीसगढ़

सरायपाली:प्रवेश हेतु मेरिट सूची जारी

सरायपाली (काकाखबरीलाल).डॉ. भीमराव अंबेडकर

शासकीय महाविद्यालय बलौदा में

स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश हेतु मेरिट

सूची जारी कर दी गई है। सहायक

प्राध्यापक कमला बाई दीवान ने बताया

कि पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय

रायपुर के निर्देशानुसार सत्र 2024-25

हेतु बीएससी बायो, बीए तथा बीकॉम

प्रथम वर्ष में प्रवेश की प्रथम मेरिट सूची

जारी कर दी गई है। इस बार प्रवेश की

सीटें बीए से 80, बीएससी बायो 80

और बीकॉम 60 सीटें विश्वविद्यालय से

प्राप्त है। प्रवेश हेतु इच्छुक छात्र छात्राएं

महाविद्यालय के सूचना पटल पर अपने

नाम की पुष्टि कर सकते हैं। साथ ही

इच्छुक विद्यार्थी प्रवेश समिति के सम्मुख

सत्यापन हेतु समस्त मूल दस्तावेज तथा

8 जुलाई स्वप्रमाणित फोटोकॉपी के साथ

तक प्रवेश ले सकते है। उक्त तिथि

पश्चात प्रवेश सूची स्वमेव निरस्त हो

जायेगी। आवश्यक दस्तावेजों में मूल

स्थानांतरण प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र,

मूल निवास प्रमाण पत्र, 10 वीं एवं 12

मूल

वीं की अंकसूची, आधार कार्ड,

ऑनलाइन आवेदन पत्र और माइग्रेशन

प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर प्रवेश ले पायेंगे।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!