सरायपाली
सरायपाली:शासकीय प्राथमिक शाला पाटसेन्द्री में अंगना म शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन

सरायपाली (काकाखबरीलाल). विगत दिनों दिनांक 2.7.2024 को शासकीय प्राथमिक शाला पाटसेंद्री में अंगना म शिक्षा पढ़ई तिहार का आयोजन किया गया। जिसमें शाला प्रबंधन समिति के सदस्य एवं बच्चों के माताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया । खेल- खेल के माध्यम से सभी माताएं घर पर बच्चों को किस प्रकार से रसोई कक्ष से प्राप्त सामग्री जैसे चावल, हरी सब्जी , मिर्च, दाल अन्य सामग्री से बच्चों को जोड़ना और घटाना गणितीय कौशल के बारे में सिखा सकते है। उसपर प्रकाश डाला गया। इस कार्यक्रम में शाला प्रबंधन समिति के सभी सदस्य एवं माताएं उपस्थित थे । प्रधान पाठक चंद्रशेखर पटेल एवं शिक्षिका अनुसूया पटेल और ममता पाणिग्रही उपस्थित थे।

AD#1



























