महासमुंद:हनुमान मंदिर के पास ट्रक ने बाईक को मारी ठोकर ड्रायवर फरार


महासमुंद( काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में गोपाल निषाद ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम नांदगांव का रहने वाला है कक्षा 8वी तक पढा है, मछली पकडने का काम करता है। दिनांक 22.06.24 को अपने साथी पिताम्बर ढीवर के मोटर सायकल TV SPORT क्र0 CG 06 GT 1023 में स्वंय और पिताम्बर ढीवर, असदेव ढीवर तीनो साथी एक ही मोटर सायकल से नांदगांव से घोडारी सामान खरीदने के लिये गये थे। वापस आते समय मोटर सायकल को पिताम्बर ढीवर चला रहा था स्वयं और असदेव ढीवर पिछे मे बैठे थे, कि दोपहर करीब 02.00 बजे बेलसोण्डा रेल्वे फाटक हनुमान मंदिर के पास पहुचे थे कि उसी समय सामने महासमुंद की ओर से आ रही ट्रक क्र0 CG 06 GZ 5301 का चालक अपने वाहन को तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाते लाकर सामने से मोटर सायकल को ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया जिससे तीनो मोटर सायकल सहित रोड मे गिर गये। एक्सीडेन्ट से बाये हाथ,अंगुली, कलाई , पिछे सिर ,कमर मे चोट लगा है, तथा साथी पिताम्बर ढीवर के सिर, बांये पैर, सीना मे चोट एवं असदेव ढीवर के सिर, जबडा, बांये पैर मे चोटे आयी है । एक्सीडेन्ट कर ट्रक का ड्रायवर गाडी को छोड कर वहां से भाग गया। तीनो को वहा पर उपस्थित लोग 112 को काल कर जिला अस्पताल महासमुंद ईलाज हेतु भर्ती किये, जहा से रिफर करने पर पिताम्बर ढीवर वी केयर अस्पताल रायपुर एवं असदेव ढीवर सोहम अस्पताल महासमुंद में ईलाज हेतु भर्ती किये है जहा उसका ईलाज चल रहा है। घटना को धेनेश्वर ढीवर, जगदीश ढीवर, लोकेश ढीवर देखे है। पुलिस ने279-IPC, 337-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.


























