पिथौरा: स्कूल में चोरों ने बोला धावा ले उडे कीमती सामान



पिथौरा (काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में रश्मि साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह निवासी अंजली विहार कालेज रोड पिथौरा की रहने वाली है , व्याख्याता के पद पर शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कुल ठाकुरदियाखुर्द में पदस्थ है , दिनांक 17.11.2023 को सुबह अपने घर पिथौरा में उपस्थित थी उसी समय फोन से सूचना मिला कि शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कुल ठाकुरदियाखुर्द में अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा स्कुल में लगे ताले को तोडकर स्कुल के अंदर घुसकर स्कुल के सामानों को चोरी कर लिया है । सूचना पाकर दिनांक 17.11.2023 को सुबह 10.00 बजे स्कुल पहूंची तब देखी स्कुल का मेन गेट का ताला टूटा हुआ है, गेट खुला है स्कुल के अंदर जाकर देखी तो क्लास रूम, कार्यालय, बाथरूम में लगे वासबेसिन, स्वीच बोर्ड र्स्टाटर टूटा हुआ मिला था एवं क्लास रूम, कार्यालय में लगे पंखे, आलमारी एवं अन्य सामानों को अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा चोरी कर अपने साथ ले गये हैं, तब शाला विकास समिति के अध्यक्ष, सदस्यों एवं प्राचार्य श्री अक्षय साहू को घटना के बारे में बतायी एवं स्कुल परिसर के सभी कमरों में जाकर देखी तब क्लास रूम, बाथरूम, कार्यालय में लगे दरवाजा को तोडकर निम्न सामानों 15 नग पंखा, 01 नग UPS सिस्टम, 01 नग इंडक्सन, प्रेक्टीकल सामान, स्टाफ रूम का सामान आलमारी में रखे खेलकूद का सामान, बोर केबल वायर, 02 नग प्रोजेक्टर उक्त सामानों की अनुमानित कीमती लगभग 50-60 हजार रूपये है को अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा चोरी कर ले गया है, पुलिस ने380-IPC, 457-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है
.
























