सरायपाली:मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा ने पशु पक्षियों के पानी पीने के लिए जगह जगह पात्र व्यवस्था किए


सरायपाली। गर्मी में पशु-पक्षियों के लिए पानी की कमी एक बड़ी मुसीबत साबित होती है। पानी के स्त्रोत सूख जाते हैं। ऐसे में पशु-पक्षी पानी के लिए भटकते रहते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए पशु-पक्षियों के लिए पानी पीने के लिए व्यवस्था के लिए समाजसेवी संस्था अब सामने आने लगी है।
मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा सरायपाली द्वारा 9 अप्रैल को समस्त सदस्य मिलकर जीव मित्रता दिवस पर पशुओं के लिए पानी पीने के लिए सीमेंट के पात्र की व्यवस्था की गई। जिसमे जगह-जगह सीमेंट के पात्र से गायों ,कुत्ते और बकरियों के लिए पानी मिल सकेगा। वही पक्षियों के लिए भी अपने घरों की छत पर पानी का पात्र रखा। पक्षियों के लिए अनाज के लिए भी एक अलग से पात्र रखा गया। गर्मियों में पक्षियों और अन्य जानवरों की जान बचाने के नेक काम करके सभी ने खुशी जाहिर की। उक्त कार्य में अध्यक्ष कंचन अग्रवाल, सचिव प्रिया अग्रवाल, नीलम अग्रवाल, प्रियंका अग्रवाल एवं अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा।



























