महासुमंद

महासमुंद:कार का दरवाजा खोलने से बाईक सवार को लगी चोट

  महासमुंद (काकाखबरीलाल). पुलिस को नेमीचंद साहू ने बताया कि वह  हरदी थाना छुरा जिला गरियाबंद निवासी है मोटर सायकल सुधारने का काम करता है कि दिनांक 09.05.2024 को लगभग 11.30 बजे  अपने मो0सा0 हीरो होण्डा फैशन प्लस क्र0 MP 31 M 6096 से दूसरे खराब मोटर सायकल के इंजन में लेथ कार्य कराने, संजय लेथ महासमुंद के लिए रवाना हुआ था कि दोपहर लगभग 01.50 बजे प्रीमियम मदिरा दुकान के सामने रायपुर रोड महासमुंद पहुंचा था उसी समय सडक पर खडी कार क्रमांक CG 04 HL 0950 के चालक द्वारा लापरवाहीपूर्वक अपनी कार की सामने दरवाजा खोलने से मोटर सायकल सहित टकराकर गिर गया जिससे  बांये पैर में चोट आकर खून निकलने लगा एवं  मो0सा0 के वायजर एवं दोनो पैर दान क्षतिग्रस्त हुआ है पास खड़े पियुश कुमार साहू एवं केशव सेन साकिनान ढोर तमोरा थाना खल्लारी जिला महासमुंद घटना को देखकर बीच बचाव किये एवं आदित्य अस्पताल महासमुंद ले जाकर ईलाज हेतु भर्ती किये। पुलिस ने279-IPC, 337-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!