सरायपाली

सरायपाली: कीमती जेवरात पार

सरायपाली (काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में ललिता   गोयल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह  लता थ्रेड हाउस का संचालिका है। स्वयं और  बेटा रजत गोयल प्रतिदिन दुकान खोलने सुबह 09.00 बजे जाते है दोपहर में खाना खाने आते एवं रात्रि में 07.30 बजे दुकान बंद कर घर आ जाते है। हमारे घर में हम दोनो के अलावा कोई नहीं रहता है काम वाली बाई काम करने आती है इसलिये घर के बाहर दरवाजे (चेनल गेट) में ताला लगाकर चाबी को गेट के पास ही पर्दे में छिपाकर रख देते है घर मे गोदरेज आलमारी के लाकर में पुरानी सोने एवं चांदी के जेवर रखी थी जिसे समय समय पर पर्व में पहनती थी  दिनांक 19.06.2024 को सोने की जेवर को पहनी थी एवं रात्रि में उतारकर पुन: आलमारी के लाकर में रखकर बंद कर चाबी को आलमारी के बगल में रखी छोटी आलमारी के उपर रखी थी दिनांक 30.06.2024 के सुबह पुन:गहना को पहनने के लिये आलमारी के लाकर को खोली तो देखी लाकर में रखे  सोने के पुराने इस्तेमाली जेवर एक जोडी झुमका मयुर डिजाइन का वजन 4.520 ग्राम कीमती 15,000 रूपये , पुराना  सोने का चेन 22 केरेट वजन 25 ग्राम कीमती 39,000  रूपये , एक नग अंगुठी 4.090 ग्राम कीमती 15,000 रूपये , चांदी का सिक्का 20 ग्राम कीमती 1540 रूपये , आधा किलो चांदी का सिल्ली पुरानी  कीमती 27,000 रूपये एवं अन्य सोने एवं चांदी के जेवर जुमला कीमती 97540 रूपये नहीं था कोई अज्ञात चोर घर के ताला एवं आलमारी को खोलकर  उक्त सामान को चोरी कर ले गया है।  पुलिस ने380-IPC, 457-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!