महासुमंद

महासमुंद: अग्निवीर भर्ती हेतु शारीरिक नाप-जोख तथा पंजीयन 5 को

महासमुंद (काकाखबरीलाल).मिनी स्टेडियम महासमुंद, बेमचा, झलप, तुमगांव, बरोंडाबाजार, पटेवा, खट्टी, छपोराडीह, बिरकोनी आदि स्थान पर 5 मार्च को अग्निवीर भर्ती हेतु शारीरिक नाप-जोख तथा पंजीयन होगा । इच्छुक प्रतिभागी 11 बजे से 1 बजे तक आकर अपने सभी शैक्षणिक व्यवसायिक योग्यता का प्रमाण पत्र दो फोटो आधार कार्ड, ईमेल आईडी तथा पंजीयन राशि आदि लेकर के आएंगे। एवं तत्काल शिविर स्थल पर शारीरिक नाप-जोख के साथ-साथ पंजीयन करा सकेंगे। अग्निवीर भर्ती हेतु शैक्षणिक योग्यता कम से कम कक्षा दसवीं उत्तीर्ण होना चाहिए तथा उम्र सीमा 31 अक्टूबर 2024 की स्थिति में कम से कम 17 वर्ष 6 माह होना चाहिए। उम्र की अधिकतम सीमा 21 वर्ष है। शिविर हेतु महासमुंद में हिरेंद्र कुमार साहू, अंजनी साहू, छन्नू लाल साहू, सन्मय सवाई, ‘भीष्म मंडले। बिरकोनी में ओपी जायसवाल, वेद राम रात्रे । बेमचा में सेवन दास मानिकपुरी, तृषा शर्मा । खट्टी में गणेश राम कोसरे, सलिल चौधरी। सिरपुर में सी एस लाल । पटेवा में वैभव मानिकपुरी, हेमपुष्पा ध्रुव। झलप में राजेश्वरी ध्रुवंशी । बराँडा बाजार में नीलम सिन्हा, इंद्राणी भास्कर । छपोराडीह में रामेश्वरी दीवान आदि व्यायाम शिक्षक पीटीआई से संपर्क कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय एवं बीआरसीसी कार्यालय महासमुंद से भी संपर्क कर सकते हैं। उक्त शिविर महासमुंद के मिनी स्टेडियम के अलावा ऊपर वर्णित हायर सेकेण्डरी स्कूल में

होगा।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!