सरायपाली: छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन


सरायपाली (काकाखबरीलाल).छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय आह्वान पर प्रदेश के कर्मचारी अधिकारियों की लंबित मांगों का समाधान करने हेतु एसडीएम सरायपाली को ज्ञापन सौंपा गया।ज्ञापन तहसीलदार के.के.साहू को दिया गया। ज्ञात हो कि 11 फरवरी 2024 को छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के बैठक में शासन की उपेक्षा पूर्ण रवैये के लोकतांत्रिक विरोध एवं मांगों के समाधान हेतु शासन का ध्यान आकृष्ट करने के लिए यह निर्णय लिया गया मांगे इस प्रकार है:-
1. प्रदेश के कर्मचारियों के लिए मोदी की गारंटी अनुसार केंद्र के समान 4% महंगाई भत्ता देय तिथि से दिया जाए।
2. प्रदेश के कर्मचारियों के लिए मोदी की गारंटी अनुसार जुलाई 2019 से समय-समय पर देय महंगाई भत्ते की लंबी एरियर्स राशि का समायोजन जीपीएफ खाते में किया जाए।
3. वेतन विसंगति एवं अन्य मुद्दे के लिए गठित पिंगुआ कमेटी की रिपोर्ट सार्वजनिक किया जाए।
4. सातवें वेतनमान के एरियर्स की अंतिम किस्त का भुगतान शीघ्र किया जाए।
फेडरेशन के संयोजक चंद्रहास पात्र, सचिव नेहरू लाल चौधरी, कोषाध्यक्ष अनिल पटेल, शिक्षक संघ अध्यक्ष किशोर रथ ,सहसंयोजक भोलानाथ नायक,जयंत बारिक,प्रवक्ता राजाराम पटेल, लव कुमार पटेल, अध्यक्ष तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ भोजराज पटेल, हेमंत चौधरी, ल़िगराज देवांगन दरस पटेल, ऋषि प्रधान, सतीश स्वरूप पटेल, प्रवीण प्रधान, रवि आचार्य ,पुरुषोत्तम पटेल, लोकेश पात्र, चंद्रशेखर पटेल, दुर्वादल दीप एवं समस्त कर्मचारी अधिकारी उपस्थित थे























