छत्तीसगढ़

सरायपाली: शासकीय प्राथमिक शाला बिजातीपाली में अंगना म शिक्षा कार्यक्रम संपन्न

सरायपाली (काकाखबरीलाल).शासकीय प्राथमिक शाला बिजातीपाली में अंगना म शिक्षा कार्यक्रम के तहत माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा पहली, दूसरी,बालवाड़ी व आंगनवाड़ी में पढ़ने वाले बच्चों की माताओं को आमंत्रित किया गया। इस कार्यक्रम में माताओं को घर में ही रहकर बच्चों को अपने ही घर में शिक्षा देने के तरीक़े बताया गया। जिससे बच्चे घर में ही प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त कर सकें। प्रधान पाठक प्रेमशिला पटेल एवं सहायक शिक्षिक सुशील कुमार नायक ने माताओं का स्वागत, अभिनंदन किया। तत्पश्चात मां सरस्वती के छायाचित्र की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। भाषायी कौशल के अंतर्गत माताओं को गतिविधि के साथ अक्षरों को जोड़कर शब्द बनाना बताया।माताओं ने बच्चों को अक्षर दिए और बच्चों ने अक्षरों से जोड़कर नए शब्द बनाए। गणितीय कौशल के अंतर्गत गतिविधि में इकाई,दहाई की समझ को बताया गया। इस गतिविधि में माताओं को बच्चों ने माचिस की तीलियों के 01और 10-10 की संख्या में बंडल बनाने को दिया। माताओं ने रबर बेल्ट से बांधकर बंडल को पूरा किया। इस प्रकार गतिविधि के माध्यम से माताओं को बच्चों से घर में ही इस प्रकार से बच्चों को पढ़ाने के तरीके सिखाए गए ।इस अवसर पर प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक प्रेमशीला पटेल, सहायक शिक्षक सुशील कुमार नायक, निर्मल कुमार मेहेर एवं माताओ में भगवती यादव,जमुना चौहान,उर्मिला चौहान,जानकी मानिकपुरी,पद्मिनी साहू,सुमित्रा डडसेना,राजकुमारी मानिकपुरी, और उपाध्यक्ष तनुजा दास, पंचायत सचिव नमिता सिदार उपस्थित रही।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!