महासुमंद
तेंदुकोना: कार- बाइक में टक्कर


तेंदुकोना (काकाखबरीलाल).थानांतर्गत मोंगरापाली-सरायपाली मोड़ पर कल कार- बाइक में टक्कर हो गई। घटना में बाइक चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम ग्राम साल्हेभाठा तेंदूकोना निवासी नंदू साहू बताया गया है। कार क्रमांक सीजी 06, जीएस 5303 व डीलक्स बाइक के बीच टक्कर से बाइक के परखच्चे उड़ गए हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।
AD#1

























