सरायपाली

सरायपाली: चेंकिग स्टाफ की बाईक पार

सरायपाली (काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में वृन्दावन पटेल ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह वार्ड नंबर 15 सरायपाली में रहता है। वनोपज जांच चौकी झिलमिला में चेंकिग स्टफ के रूप में पदस्थ है। प्रतिदिन की भाति दिनांक 03/01/2024 के रात 08 बजे अपने भाभी चंपीबाई पटेल की हीरो एक्टिवा 5G क्रमांक CG 06 GS 1932 इंजन नंबर JF92ED0044801 चेचिस नंबर ME4JF921HKD044751 से डियुटी हेतु वार्ड नंबर 15 बस्ती सरायपाली से वार्ड नंबर 07 झिलमिला वनोपज जांच चौकी गया। एक्टिवा को वनोपज जांच चौकी के बाहर साइड में खड़ी कर अंदर में कार्य कर रहा था रात्रि करीबन 02:00 बजे पेशाब के लिये वनोपज जांच चौकी के बाहर निकला तो देखा कि जहां पर एक्टिवा खड़ा किया था वहां पर एक्टिवा नहीं था। आसपास पता तलाश किया कही नहीं दिखा। चोरी होने के संदेह होने पर सुबह आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरा फूटेज देखा तो एक व्यक्ति दिनांक 04/01/2024 के 00:54 बजे हीरो एक्टिवा 5G क्रमांक CG 06 GS 1932 को पैदल ढूलाते हुये चोरी कर ले जाते दिखा। कोई अज्ञात व्यक्ति हीरो एक्टिवा 5G क्रमांक CG 06 GS 1932 कीमती 80,000 रूपये मुल्य को चोरी कर ले गया है पुलिस ने 379-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!