बागबाहरा

बागबाहरा: ईट में धकेला

बागबाहरा (काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में रुपेश कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम लक्ष्मीपुर में रहता है शिक्षित बेरोजगार युवक है वर्तमान में भुरकोनी स्कूल में बच्चों को पढाने के लिए जाता है घर लक्ष्मीपुर चौक में है वहीं बगल में लखन सेन का सेलून दुकान है। जहां पर आकर युवराज दीवान और अगेश्वर गाडा आकर गंदा गंदा गाली गलौच करते रहते है जिसको पहले कई बार मेरा घर है यहां पर गाली गलौच मत करो कहने पर दिनांक 01/01/2024 को शाम 06:30 बजे  से 07:00 बजे के बीच फिर से युवराज दीवान , अगेश्वर गाडा और लखन सेन घर के सामने गली में आकर गाली गलौच करने लगे जिसको घर से निकलकर घर है यहां पर गाली गलौच मत करो कहकर मना करने पर तुम मना करने वाले कौन होते हो कहकर तीनों एक राय होकर गंदा गंदा गाली गलौच करते हुए जान  से मारने की धमकी देते हुए तीनों हाथ मुक्का से मारपीट कर वहीं पर रखें ईंट में धकेल दिये थे जिससे दाहिने कोहनी, दाहिने घुटना और दाहिने पैर में चोट लग कर सूजन हो गया। घटना को ग्वाल सबर और माँ देव कुमारी साहू एवं पिता हीरूराम साहू देखें सुने है। पुलिस ने 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!