ग्रामीणों द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार.

रिपोर्टर नंदकिशोर अग्रवाल
आज अंचल में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ जन्माष्टमी का त्यौहार मनाया जा रहा है ।इसी तारतम्य में ग्राम तेंदू कोना में भी जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही स्कूल के बच्चे कृष्ण राधा की भूमिका में रैली निकालते हुए मुख्य मार्ग पर पहुंचे जहां ग्रामीणों द्वारा दही हांडी का प्रोग्राम रखा गया था। स्कूल के छोटे छोटे प्यारे एवं सजे हुए राधा कृष्ण की भूमिका में बच्चों द्वारा दही हांडी को फोड़ा गया एवं नाच गाने का प्रोग्राम भी होता रहा। इस प्रोग्राम में तेंदुकोना के दिनेश अग्रवाल राजू अग्रवाल एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित थे ।
इस प्रोग्राम के वीडियोग्राफी के कैमरामैन बंसल मोबाइल के संचालक गौरव बंसल रहे जिन्होंने भी कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया बता दें कि ऐसे आयोजनों में ग्राम तेंदू कोना हमेशा से बढ़ चढ़कर हिस्सा लेता रहा है एवं वहां की संस्कृति अन्य क्षेत्रों में प्रेरणा का स्रोत बनती है एक ओर गणेश पर्व की धूम रहती है वहीं नवरात्र में भी ग्राम के लोगों का उत्साह देखते ही बनता है आज की झांकी का मनोरम दृश्य काफी सराहा गया।


























