महासुमंद

महासमुंद: बीमा के क्षेत्र में संभावनायें विषय पर कैरियर गाइडेंस

महासमुंद (काकाखबरीलाल).शासकीय नवीन

महाविद्यालय चिरको में बीमा के क्षेत्र में संभावनायें विषय पर कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञ के रूप में वासुदेव पंसारी वरिष्ठ शाखा प्रबंधक एलआईसी महासमुंद एवं राकेश झाबक, मुख्य जीवन बीमा सलाहकार उपस्थित थे। विषय विशेषज्ञ राकेश झाबक ने छात्र- छात्राओं को जीवन बीमा के क्षेत्र में क्या-क्या संभावनायें है तथा कोई भी विद्यार्थी इस क्षेत्र में कैसे आगे बढ़ सकता है, साथ ही बीमा अभिकर्ता बनने के लिये न्यूनतम योग्यता व निर्धारित प्रक्रिया क्या है? इस विषय पर विस्तार से मार्गदर्शन प्रदान किया। वासुदेव पंसारी ने उद्बोधन में विद्यार्थियों को बताया कि किस तरह भारतीय जीवन बीमा निगम में भर्ती व आंतरिक भर्ती होती है। साथ ही यह भी बताया कि इस क्षेत्र में हर किसी के लिये अपार संभावनायें हैं। प्रभारी प्राचार्य श्रीमती ह्यूमा लिली दीवान ने छात्र-छात्राओं को बीमा के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों को कैरियर के रूप में अपनाने गाइड किया। संचालन सहा. प्रा. तरूण कुमार ध्रुव ने तथा आभार प्रदर्शन वरिष्ठ सहा. प्रा. एम एस वर्मा ने किया। उक्त कार्यक्रम में सहा. प्रा. सुश्री लता भोई अतिथि व्याख्याता श्रीमती राखी यदु, श्रीमती दीक्षा गजेन्द्र, सुश्री प्रेमलता सेंदरिया, सुश्री हेमलता नायक, डॉ. जीवन लाल चन्द्राकर, नसीरून्निशा, कार्यालय प्रमुख फलेश कुमार दीवान, ऋ षि वर्मा व छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!