सरायपाली

सरायपाली: नशामुक्ति हेतु स्वयंसेवकों ने निकाली रैली

 

सरायपाली : कृषक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाटसेन्द्री में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा विद्यालय के प्राचार्य साखीराम पटेल के मार्गदर्शन और कार्यक्रम अधिकारी सोमेश्वर प्रसाद नायक के निर्देशन में मुख्यालय ग्राम पाटसेन्द्री में नशा उन्मूलन हेतु जागरुकता रैली का आयोजन किया गया। जिसमें नशा व्यसन से होने वाले हानि के बारे में परिचर्चा हुई तथा छात्र-छात्राओं को इस तरह के व्यसन से दूर रहने हेतु विद्यालय की शिक्षकों द्वारा समझाइश दी गई।

पश्चात विद्यालय के शिक्षक कर्मचारियों के साथ राष्ट्रीय सेवा योजना के पदाधिकारी दलनायक कामिनी साव, रोशनी दंडसेना, उत्तरा यादव, खिलेश्वरी दास, चांदनी साहू ,चंद्रशेखर साव, गगन साहू, रुपेंद्र पटेल, सांस्कृतिक प्रभारी प्रीति भोई, ममता पटेल की अगुवाई में नशा मुक्ति के नारे लगाते हुए स्वयंसेवकों के द्वारा रैली निकाली गई।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!