सरायपाली: केना में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन


सरायपाली (काकाखबरीलाल) . डॉ भीमराव अम्बेडकर शासकीय महाविद्यालय बलौदा में संचालित रासेयो इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर केना में शिविर के द्वितीय दिवस पर सुरेश पटेल हेल्थ सुपरवाइजर स्वाथ्य विभाग सेक्टर तोषगांव एवं वीरेंद्र पटेल आर एच ओ स्वास्थ्य केंद्र केना द्वारा स्वास्थ्य संबधी जानकारी व स्वाथ्य जांच शिविर आयोजित की गई जिसमें कार्यक्रम अधिकारी कमला बाई दीवान सहित 43 स्वयंसेवकों का हिमोग्लोबिन टेस्ट किया गया. स्वयंसेवकों को स्वास्थ्य संबधी जानकारी दी गई.प्राध्यापक डॉ पीताम्बर साहू द्वारा छात्र छात्राओं को जीवन उपयोगी नैतिक शिक्षा की जानकारी दी गई. कार्यक्रम में प्राध्यापक गजानंद नायक, रमेश पटेल, कैलाश प्रसाद पटेल,ज्योति किरण पटेल, अजय कुमार सम्मिलित हुए. साथ ही नशा मुक्ति रैली का आयोजन किया गया। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी करुणा सागर जाल ने दी।

























