फुलझर राज अध्यक्ष जगतराम यादव जी एवं तहसील अध्यक्ष नरेन्द्र यादव के नेतृत्व में झेरिया यादव समाज की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न…

काकाखबरीलाल@बसना। ग्राम दललली रगमटिया में फुलझर राज झेरिया यादव समाज, बसना–सरायपाली की बैठक में बसना तहसील अध्यक्ष एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष बसना नरेन्द्र यादव के नेतृत्व में सम्पन्न हुई। समाजजन बड़ी संख्या में उपस्थित हुए और आगामी कार्यक्रम को लेकर उत्साह देखा गया। बैठक में 13 दिसंबर 2025, रूड़ा (विधानसभा सरायपाली) में आयोजित होने वाले श्री राधाकृष्ण मंदिर के भूमि-पूजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और भंडारे की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई। समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं और महिलाओं ने आयोजन को भव्य बनाने हेतु सुझाव और सहयोग प्रदान किया।
नरेन्द्र यादव ने समाज को सम्बोधित करते हुए कहा कि समाज की शक्ति उसकी एकजुटता में है और यह आयोजन समाज की सांस्कृतिक पहचान को एक नया आयाम देगा। एंव सांस्कृतिक कार्यक्रम (आर्केस्ट्रा) एवं राऊत नाचा का भी कार्यक्रम रखा गया है ।
कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथि एवं पदनाम
मुख्य अतिथि: मा. गजेंद्र यादव जी (स्कूल शिक्षा मंत्री, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य)
अध्यक्षता: मा. जगतराम यादव जी (अध्यक्ष – फुलझर राज यादव समाज बसना–सरायपाली)
अति विशिष्ट अतिथि: मा. रूपकुमारी चौधरी जी (सांसद – महासमुंद लोकसभा)
डॉ. सम्पत अग्रवाल जी (विधायक बसना)
मा. चातुरी नंद जी (विधायक सरायपाली)
मा. मधुसुदन यादव जी (महापौर – नगर निगम राजनांदगाँव)
विशिष्ट अतिथि: मा. सरला कोसरिया जी (सदस्य – महिला आयोग छत्तीसगढ़)
मा. एतराम साहू जी (जिलाध्यक्ष – भाज.पा महासमुंद)
मा. मोंगरा पटेल जी (जिला पंचायत अध्यक्ष)
मा. लक्ष्मी पटेल जी (अध्यक्ष – जनपद पंचायत सरायपाली)
मा. रेशम लाल पटेल जी (सरपंच – ग्राम पंचायत रूड़ा)
मा. खिरोद पटेल जी (गाँव गोटिया)
बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई और समाजजन आगामी भव्य आयोजन को लेकर विशेष उत्साहित दिखे।





























