सरायपाली: बलौदा कॉलेज के मतदाता मित्रों ने दिव्यांग व वृद्धजन मतदाताओं का किया सहयोग

सरायपाली . डॉ.भीमराव अंबेडकर शासकीय महाविद्यालय बलौदा में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना के मतदाता मित्रों द्वारा डॉ. मालती तिवारी (जिला स्वीप नोडल अधिकारी महासमुंद )के निर्देशन में तथा कार्यक्रम आधिकारी श्रीमती कमला बाई दीवान के मार्गदर्शन में 48 मतदाता मित्र स्वयंसेवकों ने 18 मतदादान केंद्रों में जिसमें बलौदा, अमलडीह , भुरसापाली, सलडीह , देवलभांठा , नवागांव, किसडी कुसमीसरार, सहाजपानी, घुंचापाली , कोट्द्वारी, बेलमुंडी आदि में वृद्धजन एवं दिव्यांग लोगों की मतदान करने में सहायता किये .इसमें कैंपस एम्बेसडर झरना स्वाईं एवं गुलशन यादव तथा देवेन्द्र यादव दल नायक व करुणा सागर जाल, मंजूषा सेठ, जूली साव मनीषा , चंद्रहास ,रवीन्द्र , किशन ,रोहन ,सुनील, धर्मेंद्र भोई , सूर्यकांत, नीतू ,पुष्पा डडसेना, भूमिसूता , सरिता, रीमा, हेमकांती, संतोषीनी, योगिता, प्रतीक बारिक, जीतू साहू, सुनीली ,अंकिता , दुर्गा राजपूत ,लिली सेठ ,अंजली ,भारती , ज्ञानदेवी , पूर्णिमा आदि स्वयंसेवक सहयोग कार्यक्रम में सम्मिलित हुए.



























