महासुमंद

बागबाहरा के विश्वनाथ पाणिग्रही का स्वीप कार्यक्रम के तहत सघन दौरा

नंदकिशोर अग्रवाल ,काकाख़बरीलाल@पिथौरा। जिलाधीश महासमुंद के द्वारा नियुक्त ब्रांड एंबेसडर बागबाहरा के 72 वर्षीय श्री विश्वनाथ पाणिग्रही विगत 15 दिनों से स्वीप कार्यक्रम के तहत जिले में सघन दौरा कर रहे हैं।इसी दौरा कार्यक्रम के दौरान संवाददाता नंदकिशोर अग्रवाल ग्राम तेंदुकोना में मुलाकात में उन्होंने बताया कि जिलाधीश के आग्रह पर विगत 15 दिनों से अकेले क्षेत्र के दौरे पर क्लीन स्वीप का संदेश देते हुवे घूम रहे हैं।आगे उन्होंने बताया कि वे लोगों से मिल कर सत प्रतिशत मतदान के लिए गांव गांव गली मोहल्ले में जा कर लोगों से अपील कर जागरूकता का संदेश दे रहे हैं जिसका उन्हें अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है।आगे उन्होंने अपनी प्रचार वाहन को दिखाते हुवे बताया कि मैं इसी सजी हुई वाहन जिसमें मतदान से सम्बंधित नारे लिखे हैं वाहन पर जागरूकता कार्यक्रम पर सुबह से निकलते हैं अब तक वे खल्लारी के ग्रामीण अंचल के साथ साथ बागबाहरा के क्षेत्र, तेन्दुलोथा,घुंचापाली, दारगांव, के साथ साथ तेंदुकोना के क्षेत्र का सघन दौरा कर लोगों को जागरूक कर चुके हैं। दौर कार्यक्रम के दौरान श्री पाणिग्रही उत्साह से लबरेज दिखाई दिए। इस बीच उन्होंने नारा दिया की सबसे पहले मतदान उसके बाद कोई काम।इस दौरान क्षेत्र लोग श्री पाणिग्रही जी का उत्साहवर्धन करते दिखे।जिसमें तेंदुकोना से श्री दिनेश अग्रवाल,भागीरथी दुबे जी, श्री मति मंजू देवी अग्रवाल, कैलास अग्रवाल पिथौरा से विनय शर्मा, स्वतंत्र पत्रकार अनुज अग्रवाल थे जो श्री पाणिग्रही जी का हौसलाफजाई करते दिखाई दिए।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!