पीएम मोदी जी के वजह से बजा जीत का डंका-रूपानंद सोई

काका खबरीलाल / एन.के अग्रवाल पिथौरा
महासमुन्द लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद प्रत्याशी रूपानंद सोई ने गुजरात और हिमाचल प्रदेश में चुनाव में जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया है।
सोई ने कहा कि गुजरात एवं हिमाचल प्रदेश की रिकॉर्ड ब्रेकिंग जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को बधाई और अभिनंदन। उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह एवं कार्यकर्ताओं के अथक प्रयास एवं परिश्रम का यह सुखद परिणाम है। उन्होंने गुजरात एवं हिमाचल की जनता का आभार भी व्यक्त किया।
बता दें कि, गुजरात और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों में बीजेपी को बड़ी जीत मिलती देख पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।
अब तक के रुझानों के मुताबिक, गुजरात में जहां बीजेपी लगातार छठी बार सरकार बनाने जा रही है, वहीं हिमाचल में भी सत्ताधारी कांग्रेस को पछाड़ बीजेपी की सरकार बनती दिख रही है। इस शानदार प्रदर्शन से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी गदगद नज़र आए।
गुजरात में इस बार दो चरणों में चुनाव हुए थे। गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 9 दिसंबर को 89 सीटों पर वोट डाले गए, वहीं 14 दिसंबर को दूसरे चरण में 93 सीटों पर वोटिंग हुई. इन दोनों चरणों में औसतन 68.41 फीसदी मतदान हुआ ।






























