बसना

जसगीत गाने के लिये जा रहे लोगों को बाईक चालक ने तेज व लापरवाही पूर्वक चलाकर मारी ठोकर

बसना@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र में पुनित राम निषाद ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम पैता में रहता है खेती किसानी का काम करता है दिनांक 11/10/2024 को रात्रि 07-30 बजे पिताजी शैकीलाल निषाद अपने मोटर सायकल HF Down क्रमांक CG06GA3922 से गांव के निरधर सिदार के साथ बैठकर भंवरपुर जसगीत गाने के लिये जा रहे थे कि रूपापाली तालाब के आगे में विपरित दिशा से आ रही मोटर सायकल HF डिलक्स क्रमांक CG06GU6749 के चालक अपने मोटर सायकल को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर पिताजी शौकीलाल निषाद के मोटर सायकल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे पिताजी के दाहिना पैर में दाहिना हाथ एवं एडी में तथा पीछे मे बैठे निरधर सिदार के दाहिने पैर एवं दाहिने पैर के अंगुली में चोट आने पर प्राईवेट वाहन से ईलाज हेतु कल्पना नर्सिंग होम भंवरपुर में भर्ती किये है एवं ईलाज करा रहे है घटना को सेवक सिदार, रामाधीन सेनेरिया एवं आसपास के लोग देखे है पुलिस ने125(a)-BNS, 281-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!