महासमुंद

शहर विकास के लिए विधायक के प्रयास से एक करोड़ स्वीकृत.. विधायक के ध्यानाकर्षण कराने के बाद सीएम ने की थी घोषणा..

महासमुंद (काकाखबरीलाल) । शहर में सीसी रोड व सीसी ड्रेन निर्माण के लिए विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर के प्रयास से एक करोड़ रूपए की स्वीकृति मिली है।
गौरतलब है कि विधायक श्री चंद्राकर के ध्यानाकर्षण के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 27 जुलाई 2019 को एक करोड़ रूपए की घोषणा की थी। जिस पर अधोसंरचना मद से सीसी रोड व सीसी ड्रेन निर्माण के लिए एक करोड़ की स्वीकृति मिली है। विधायक श्री चंद्राकर ने बताया कि सीसी रोड के लिए 16 लाख 20 हजार की लागत से वार्ड नं 23 में मेहर घर से खत्री घर, नीम चैक से दुलारी पटेल घर तक, दुलारी पटेल घर से सुखदास घर तक, दुलारी पटेल घर से लता कंवर घर तक, यशवंत घर से बलीराम ठाकुर तक व वार्ड नं 25 में फकीर सोना घर से सोनू टोंडेकर घर तक, 15 लाख 76 हजार की लागत से वार्ड नं एक में रंगमंच से झंडा चैक तक, रंगमंच से सरोज साहू घर तक, वार्ड नं 4 में राम रहीम नगर से कुशा भाई गार्डन तक, वार्ड नं 8 में सुरेश तिवारी घर से बब्बू खान घर तक व वार्ड नं 10 में जगदीश यादव घर से शिव मंदिर तक, 16 लाख 25 हजार रूपए की लागत से वार्ड नं 15 में योग भवन से मेन रोड तक, वार्ड नं 11 में दलदली रोड वृद्धा आश्रम से मनीकंचन तक, ध्रुव समाज भवन से दलदली रोड तक, ईश्वर चंद्राकर घर से युगल भारती घर तक, वार्ड नं 29 में मलेरिया आफिस के पीछे, 21 लाख 55 हजार की लागत से वार्ड नं 16 में राजू गैरेज से त्रिमूर्ति कालोनी तक, वार्ड नं 19 में संदीप दीवान घर से आशीर्वाद लाज तक, वार्ड नं 26 में पंचशील क्लब से थिटे वकील घर तक, वार्ड नं 27 में सपन इलेक्ट्रानिक दुकान से गल्र्स हास्टल तक, वार्ड नं 28 में गुरू गोविंद गार्डन के बाजू में सीसी रोड के लिए स्वीकृति मिली है। जबकि 17 लाख रूपए की लागत से मुख्य बाजार की मरम्मत व पाथ वे निर्माण की मंजूरी मिली है। इसी तरह 13 लाख 24 हजार की लागत से वार्ड नं 11 में पानी टंकी से अंशारी घर तक, ईश्वर चंद्राकर घर से युगल भारती घर तक, वार्ड नं 16 में गौरव जानी चंद्राकर घर से संजय घर तक, वार्ड नं 25 में कृष्ण कुमार वैष्णव के घर के पास, वार्ड नं 26 में सुषमा चंद्राकर घर से भोला ठाकुर के घर तक, वार्ड नं 29 में शास्त्री चैक से नारायण बढ़ई घर तक व मलेरिया आफिस के पीछे सीसी ड्रेन निर्माण के लिए स्वीकृति मिली है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!