सरायपाली

सरायपाली:प्राथमिक विद्यालय करनापाली में हुआ न्योता भोजन का आयोजन

भारत सरकार योजना अंतर्गत प्रधानमंत्री पोषण शक्ति आहार के तहत शासकीय प्राथमिक विद्यालय करनापाली में दिनांक 22 मार्च 2024 को
शारदा महिला स्व-सहायता समूह के महिलाओं द्वारा स्वप्रेरित होकर न्योता भोज का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के बच्चों को खीर पुड़ी जलेबी पनीर मटर की सब्जी साथ ही खीरा गाजर आदि की सलाद के साथ भरपेट भोजन कराया गया।
इस भोज कार्यक्रम में अतिथि के रुप में सरपंच खीरसागर पटेल, शिक्षक अमित कुमार चौरसिया, शिक्षक एस एल जगत आदि की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। जिसमें अमित कुमार चौरसिया द्वारा जलेबी और स्वीपर हेमचरण सिदार द्वारा फल में पपीता दिया गया।
शाला प्रमुख गिरधारी साहू जी बताया कि इस तरह के कार्यक्रम से समुदाय में अपनेपन का भावना विकसित करने में मदद करेगा साथ ही इसके तहत पोषण तत्व युक्त भोजन से बच्चों के सर्वांगीण विकास में वृद्धि होगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए द्वय शिक्षक वीरेंद्र कुमार कर दूधनाथ साहू जी ने भी शासन की इस महत्वाकांक्षी योजना का खूब प्रशंसा की
भोजन पश्चात गणित प्रश्न मंच का आयोजन अतिथियों समक्ष प्रस्तुत किया गया जिसमें गणित में बच्चों की दक्षताओं को देख कर सभी आश्चर्यचकित रह गए।
उक्त कार्यक्रम में शारदा महिला स्व-सहायता से कार्तिक मती नेताम , संजना नेताम, मिथिला बाई पटेल, कमला नेताम, लक्ष्मीन पटेल,जयमोती सिदार,गणेशी नेताम,नीराबाई नेताम, नानबाई नेताम,जानकी नेताम,सोनकुंवर नेताम,चैनबाई पटेल, मुन्नी यादव आदि का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा।अंत सभी बच्चों ने न्योता भोजन ग्रहण कर धन्यवाद ज्ञापित किए।
यह जानकारी विद्यालय के प्रचार-प्रसार प्रमुख वीरेंद्र कुमार कर जी ने दी।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!