सरायपाली: पीकप के ठोकर से युवक को लगी चोट


सरायपाली (काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में निलाम्बर बरिहा ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम शिवपुरी थाना व तहसील सारगंढ जिला सारगंढ बिलाईगढ छ0ग0 का निवासी है कक्षा 08 वीं तक पढा है खेती किसानी का काम करता है दिनांक 03/09/2023 को जीजा महेशराम बरिहा पिता फगनुलाल बरिहा ग्राम कोदोपाली का अपनी सायकल से शिवपुरी से कोदोपाली आ रहा था सागरपाली चौक के पास पहुंचा था तभी करीब 11:00 बजे सरायपाली की ओर से आ रही पीकप वाहन क्रमांक CG 10 AX 6834 का चालक तेज लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाकर एक्सीडेंट करने से जीजा महेशराम बरिहा को सिर, चेहरा, बदन में चोट लगी है, जिसे पीकप वाहन क्रमांक CG 10 AX 6834 का चालक सीएचसी अस्पताल सरायपाली में उपचार के लिये लाया था और जीजा को वही अस्पताल में छोड़कर अपनी वाहन लेकर भाग गया खबर मिलने पर सीएचसी अस्पताल सरायपाली आया और जीजा महेशराम बरिहा को रिफर करने पर ओम अस्पताल सरायपाली में भर्ती कराकर उपचार करा रहे है। घटना को सागरपाली के पास के लोग देखे हैं
पुलिस ने279-IPC, 337-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.





























