सरायपाली

सरायपाली: दवाई दुकान के सामने से बाईक चोरी

सरायपाली काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में आयुष अग्रवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह वार्ड क्रमांक 02 मेन रोड़ भंवरपुर चौकी भंवरपुर थाना बसना जिला महासमुंद का निवासी है आयुष फार्मा के नाम से सेन्ट्रल बैंक सरायपाली के सामने दवाई की दुकान है दिनांक 28 /05/2023 को अपने घर भंवरपुर से दुकान खोलने मोटर सायकल एचएफ डीलक्स क्रमांक CG 06 GK 0975 से आयुष फार्मा सरायपाली आया। मोटर सायकल को  सुबह 09/00 आयुष फार्मा के सामने खड़ी कर अपनी दुकान में था रात्रि 08:00 बजे दुकान बंद कर अपनी मोटर सायकल के पास जाकर देखा तो खडी किये स्थान पर मोटर सायकल नहीं था। अज्ञात चोर द्वारा मोटर सायकल एचएफ डीलक्स क्रमांक CG 06 GK 0975 कीमती 50,000 रूपये को चोरी कर ले गया था घटना के बारे में दुकान मे काम करने वाले स्टाफ कुलमणी साहू को बताया था पता तलाश करने पर पता चला कि बरमकेला थाना में मोटर सायकल को अज्ञात चोर से जप्त किये है। तब बरमकेला जाकर न्यायालय में अपनी वाहन का कागजात वकील के माध्यम से पेश कराकर वाहन न्यायालय से सुपूर्दनामा होने पर थाना बरमकेला से मो0सा0 को प्राप्त कर लिया । मोटर सायकल एचएफ डीलक्स क्रमांक CG 06 GK 0975 कीमती 50,000 रूपये को अज्ञात चोर द्वारा  चोरी किया है, पुलिस ने379-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!