सरायपाली

अंचल के शिक्षक – शिक्षिकाओं ने ऑनलाइन बिगिनर्स कोर्स में लिया हिस्सा

सरायपाली   (काकाखबरीलाल )  .   भारत स्काउट्स एवं गाइड्स कार्यालय के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी पदेन जिला आयुक्त (स्काउट) के आदेशानुसार :- महासमुंद जिले में तृतीय चरण अंतर्गत सरायपाली विकासखंड के शिक्षक- शिक्षिकाओं को बिगिनर्स कोर्स का प्रशिक्षण गया | बिगिनर्स कोर्स का यह ऑनलाइन प्रशिक्षण 2-2 घंटे प्रति दिवस कूल 4 घंटे का पाठ्यक्रम आधारित प्रशिक्षण रहा | इस कोर्स हेतु सरायपाली विकासखंड के 179 शिक्षक एवं 73 शिक्षिकाओं सहित कूल 252 टीचर्स पंजीकृत हुए जिसमें प्रशिक्षणार्थियों की उपस्थिति लगभग 200 रही | बिगिनर्स कोर्स पुस्तिका अनुसार दक्ष प्रशिक्षकों द्वारा प्रभावी ढंग से प्रशिक्षण दिया गया जिसमें प्रतिभागीगण भी सक्रियता से प्रशिक्षण प्राप्त किए| बेसिक कोर्स नहीं कर पाने वाले टीचर्स इस कोर्स उपरांत भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के इस विश्वव्यापी आन्दोलन में शामिल होकर खुद की यूनिट शुरू करने और दल चलाने हेतु प्रोत्साहित हो रहे हैं | यह कोर्स “मार्ग मानचित्र” के रूप में मददगार है | स्काउटिंग एवं गाइडिंग युवाओं के सम्पूर्ण – शारीरिक,बौद्धिक, भावनात्मक ,सामाजिक और आध्यात्मिक पहलुओं को व्यक्तिगत और जिम्मेदार नागरिक के रूप में विकसित करने वाला एक विश्वव्यापी आन्दोलन है | इसकी शुरुआत सन् 1907 में हुई जबकि भारत में स्काउटिंग का आरम्भ 1909 में हुई | प्रथम दिवस इस बिगिनर्स कोर्स की शुरुआत प्रार्थना गीत- दया कर दान भक्ति का…. के साथ हुआ तत्पश्चात इसकी प्रस्तावना, उद्देश्य, योग्यता,स्काउटिंग /गाइडिंग की कहानी,स्काउटिंग /गाइडिंग क्या है, संस्था के विभिन्न अनुभाग,नियम और प्रतिज्ञा के बारे में जानकारी देते हुए पीपीटी के माध्यम से ऑनलाइन प्रशिक्षण कुशल,दक्ष,अनुभवी,योग्यताधारी प्रशिक्षकों द्वारा दिया गया साथ ही प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं को महत्व देते हुए उनके प्रश्नों, शंकाओं का समाधान किया गया |स्काउटिंग/गाइडिंग के चार स्तम्भ – चरित्र एवं कार्यकुशलता, स्वास्थ्य एवं बल,हस्तकला एवं कौशल,सेवा है | कोर्स के दौरान संस्थापक लार्ड राबर्ट स्टीफेन्सन स्मिथ बेडेन पॉवेल जी के जीवन वृत्त से परिचित हुए प्रशिक्षणार्थीगण | द्वितीय दिवस आदर्श
वाक्य,चिह्न,सेल्यूट,बायां हाथ मिलाना,संगठनात्मक संरचना,राष्ट्रीय -क्षेत्रीय -राज्य -जिला -वि.खं. के साथ स्काउटिंग गाइडिंग के आधारभूत तत्व की जानकारी दी गई वहीं यूनिट कैसे शुरू करें,पंजीयन प्रक्रिया और मीटिंग लेने की सविस्तार जानकारी दी गई एवं यूनिट लीडर की उन्नति,प्रार्थना,झंडा गीत,गणवेश,साहित्य की जानकारी देते हुए प्रशिक्षित किया गया | प्रशिक्षणार्थियों की समझ विकास ऑकलन हेतु ऑनलाइन क्वीज का आयोजन भी किया गया | प्रशिक्षक मण्डल में जिला सचिव श्री रामकुमार साहू { HWB (s) },जिला प्रशिक्षण आयुक्त( स्काउट) श्री संतोष कुमार साहू {लीडर ट्रेनर (स्काउट)},जिला प्रशिक्षण आयुक्त( गाइड )श्रीमती मधु शर्मा (ए.एल.टी.),सुश्री गौरी मोवले (ए.एल.टी.),डीओसी (स्काउट) श्री कमल लूनिया { HWB (s) },डीओसी (गाइड) श्रीमती लीनू चंद्राकर{ HWB (g) },जिला सहसचिव श्री तुलेन्द्र सागर { HWB (s) },श्री रघुनाथ सिन्हा { HWB (s) }, पूर्व जिला सचिव श्री शैलेन्द्र कुमार नायक (एडवांस स्का.मास्टर)}, सचिव वि.खं. पिथौरा श्री रामकुमार नायक { HWB (s) },सचिव वि.खं. बसना

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!