बसना

बसना : अपने ही पत्नी की गला दबाकर हत्या करने वाला पति गिरफ्तार

 

विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 29/06/2022 को प्रार्थी सोनसाय निराला निवासी जटाकन्हार ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी बहू कुमारी निराला का अज्ञात कारणो से दिनांक 29.06.2022 को मृत्यु हो गया है कि प्रार्थी कि रिपोर्ट पर मर्ग क्रमांक 85/2022 धारा 174 जा0फौ0 कायम कर जांच मे लिया गया । जांच के दौरान मृतिका नव विवाहिता होने से मर्ग पंचनामा कार्यवाही नायब तहसीलदार बसना द्वारा किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक महासमुन्द श्री विवेक शुक्ला ने अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सरायपाली श्री विकाश पाटले को त्वरित जांच कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया जिनके मार्गदर्शन में जांच कार्यवाही के दौरान घटना स्थल मौका निरीक्षण कर भौतिक साक्ष्य संकलन एवं गवाहों का कथन लिया गया । जांच पर पाया गया कि रामलाल निराला विगत 10 माह पूर्व मृतिका कुमारी निराला को पत्नी बनाकर एवं अलग घर बनाकर रखा था इसके पूर्व पत्नी अपने पूराने घर मे रहती थी पूर्व पत्नी एवं रामलाल का आना जाना चलता था जिसे कुमारी मना करती थी इसी बात पर दिनांक घटना को दोनो में वाद विवाद हुआ जिससे आरोपी गुस्से मे आकर घर के सामने रखे रेत के ढेर मे गला दबा दिया जिससे कुमारी की मृत्यु हुई है । जांच दौरान मृतिका के शव का पोस्टमार्टम कराया गया जिसमें डाक्टर साहब द्वारा मृतिका की मृत्यु गला दबाने व श्वास गति अवरोध होने से मृत्यु होना लेख किया गया है । सम्पूर्ण साक्ष्य पर से प्रथम दृष्टया मृतिका के पति रामलाल निराला पिता सोनसाय निराला उम्र 47 साल साकिन जटाकन्हार थाना बसना के विरूद्व अपराध घटित करना पाये जाने से थाना बसना में अपराध क्र0 305/2022 धारा 302 भादवि पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया एवं विवेचना के दौरान आरोपी को गिरप्तार कर ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया । यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक महासमुन्द श्री विवेक शुक्ला के निर्देशन में अति0 पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेम्भुरकर साहू एवं अनु0अधिकारी (पु) सरायपाली श्री विकास पाटले के निर्देशन में थाना प्रभारी बसना उप निरीक्षक जितेन्द्र कुमार विजयवार, सउनि विजय कुमार मिश्रा, आरक्षक सूरज निराला, हरिशंकर साहू, मोहित काटले, सैनिक संजय मिश्रा एवं स्टाफ द्वारा किया गया।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!