प्रतिभा कॉलेज में एक दिवसीय नेशनल सेमिनार का आयोजन

सरायपाली (काकाखबरीलाल). आज प्रतिभा कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन, बालसी सरायपाली एवं रामचंडी महाविद्यालय के सहयोग से आंतरिक गुणवत्ता मूल्यांकन समिति के द्वारा सूक्ष्म शिक्षण एवं पाठ योजना विषय पर एक दिवसीय नेशनल सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतिभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन के बी.एड. एवं डी.एल.एड. छात्राध्यापको के साथ-साथ अन्य महाविद्यालय के छात्राध्यापक भी सम्मिलित हुए। इस अवसर पर रामचण्डी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एन.के. भोई विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित थे साथ ही रामचंडी महाविद्यालय बी .एड. विभाग के विभागाध्यक्ष प्रदीप बारीक उपस्थित रहे। इस सेमिनार में सर्वप्रथम डॉ. एन.के. भोई ने छात्राध्यापको को शिक्षक की महत्ता के बारे में मार्गदर्शन किया ,तत्पश्चात वक्ता के तौर पर प्रतिभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन के सहायक प्राध्यापक मुकेश कुमार पटेल ने माइक्रो टीचिंग का अर्थ बताते हुए प्रस्तावना कौशल को विस्तार से जानकारी प्रदान की , तत्पश्चात प्रतिभा कॉलेज से सहायक प्राध्यापक समित कुमार बारीक ने स्यंपत कौशल एवं व्याख्या कौशल की जानकारी दी। इसके पश्चात रामचंडी महाविद्यालय से उपस्थित लवकुमार पटेल एवं रजनी प्रधान ने उदाहरण, पुनर्बलन, प्रश्न कौशल एवं उद्दीपन परिवर्तन कौशल की जानकारी प्रधान की । तत्पश्चात बी.एड. का पाठ योजना निर्माण करने का प्रारूप सहायक प्राध्यापक सुनील पटेल एवं डी.एल.एड. का पाठ योजना दमयंती पटेल के द्वारा पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन द्वारा सविस्तार चर्चा करते हुए अध्यापन के साथ योजना बनाने पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में प्रतिभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन प्राचार्य राजेंद्र कुमार चौधरी के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन कर वक्ताओं को सेमिनार का प्रमाण पत्र प्रदान कर सेमिनार का समापन किया गया कार्यक्रम में प्रतिभा कॉलेज के आइ.क्यू.ए.सी. के समन्वयक रूपानंद बारीक, सहायक प्राध्यापक सुभाष पटेल, कुशांक शर्मा, एवं रमा रवानी का विशेष योगदान रहा ।

























